खेलकूद किसी भी स्वस्थ आबादी का अभिन्न अंग है और इस क्षेत्र में उत्कृष्टता मानव विकास की गुणवत्ता निर्धारित करने वाला एक महत्वपूर्ण मापदंड है। इसलिए, समाज प्राचीन काल से ही शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद और शारीरिक व्यायाम को पर्याप्त प्रोत्साहन प्रदान करते रहे हैं...





















