खेलो इंडिया स्कीम
खेलो इंडिया स्कीम का उद्देश्य पूरे देश में खेलों को प्रोत्साहित करना है, जिससे लोग को इसके व्यापक प्रभाव, बच्चों और युवाओं के समग्र विकास, सामुदायिक विकास, सामाजिक एकीकरण, जेन्डर समानता, स्वस्थ जीवन शैली, राष्ट्रीय गौरव और खेल विकास से संबंधित आर्थिक अवसरों के माध्यम से खेलों की उपयोगिता का पूरा लाभ उठा सके।
खेलो इंडिया स्कीम में खेल के मैदान का विकास, सामुदायिक कोचिंग विकास, सामुदायिक खेलों को बढ़ावा देना, स्कूल और विश्वविद्यालय दोनों स्तरों पर एक मजबूत खेल प्रतियोगिता संरचना की स्थापना के साथ-साथ ग्रामीण/देशज खेल, दिव्यान्गजनों और महिलाओं के लिए खेल, खेल उत्कृष्टता केंद्रों के निर्माण सहित खेल अवसंरचनाओं में महत्वपूर्ण कमियों को दूर करना, प्रतिभा पहचान और विकास, खेल अकादमियों को सहायता , स्कूली बच्चों के लिए राष्ट्रीय शारीरिक फिटनेस अभियान का कार्यान्वयन और शांति और विकास के लिए खेल शामिल हैं।
खेलो इंडिया स्कीम (2021-22 से 2025-26) में निम्नलिखित घटक शामिल हैं:
• i. खेल अवसंरचना का निर्माण और उन्नयन
• ii. खेल प्रतियोगिताएं और प्रतिभा विकास
• iii. खेलो इंडिया केंद्र और खेल अकादमियां
• iv. फिट इंडिया मूवमेंट
• v. खेलों के माध्यम से समावेशिता को बढ़ावा देना।
खेलो इंडिया स्कीम के लिए संशोधित प्रचालनात्मक दिशानिर्देश (2021-22 से 2025-26)
• खेलो इंडिया स्कीम के लिए संशोधित प्रचालनात्मक दिशानिर्देश (2021-22 से 2025-26) (4697 KB)।
- खेलो इंडिया स्कीम के लिए संशोधित प्रचालनात्मक दिशानिर्देश (2021-22 से 2025-26) (4697 KB)

- वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक “खेलो इंडिया - राष्ट्रीय खेल विकास कार्यक्रम” स्कीम को जारी रखने की राजपत्र अधिसूचना।

- विभिन्न खेल विधाओं के लिए खेल के मैदानों के मानक आकार।
(64 KB).

- अभिलेखसंग्रह
खेलो इंडिया स्कीम के लिए संशोधित प्रचालनात्मक दिशानिर्देश (2021-22 से 2025-26) (4697 KB)
वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक “खेलो इंडिया - राष्ट्रीय खेल विकास कार्यक्रम” स्कीम को जारी रखने की राजपत्र अधिसूचना।.
Standard Sizes of Playfields for Various Sports Disciplines.






















