मंगलवार 01 सितम्बर, 2009
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री ने मेल बोर्न ओलम्पिक, 1956 में भाग लेने वाली भारतीय फुटबॉल टीम और सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीम के सदस्यों की विधवाओं को वित्तीय सहायता अनुमोदित की है। फुटबॉल टीम के 9 सदस्यों में से, जो अब जीवित नहीं हैं, मंत्रालय केवल चार्ट सदस्यों की विधवाओं का पता लगा सका, जो हैं श्रीमती सोफिया रहमान, स्वर्गीय श्री टी ए रहमान की पत्नी, श्रीमती अल्फोंसिया थांगराज, पत्नी स्वर्गीय श्री पी आर थांगराज, श्रीमती बेबी किट्टु, पत्नी स्वर्गीय श्री के एस किट्टु और श्रीमती नानजम्मा, पत्नी स्वर्गीय श्री एम के केमपिह। इन सभी को राष्ट्रीय खेलकर्मी कल्याण कोष से 1.50 लाख रुपए प्रत्येक की वित्तीय सहायता मिलेगी। यह कोश पिछले समय के खेल कर्मियों और उनके परिवारों को वित्तीय सहायता देता है जिन्होंने खेल के मैदान में देश का गौरव बढ़ाया किन्तु अब अभाव की परिस्थितियों में रह रहे हैं।
टीम के नौ जीवित सदस्य हैं श्री समर बनर्जी, श्री एस एस नारायण, श्री ए एस सलाम, श्री ए हुसैन, श्री एन के नंदी, श्री पी के बनर्जी, श्री एम जेड जुलफिकार, श्री तुलसीदास बलराम और श्री केशटो पाल को फरवरी 2009 में 1.50 लाख रुपए प्रत्येक की सहायता दी जा चुकी है।






















