Home Sports जनजातीय लोगों में खेलों को बढ़ावा देने हेतु योजना
  • जनजातीय-लोगों-में-खेलों-को-बढ़ावा-देने-हेतु-योजना

    जनजातीय लोगों में खेलों को बढ़ावा देने हेतु योजना

    युवा कार्यक्रम और खेल राज्‍य मंत्री श्री प्रतिक प्रकाशबापू पाटील ने आज लोक सभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में बताया कि विशेष क्षेत्र खेल की स्‍कीम, भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा कार्यान्‍वित की जाती है, जिसके अंतर्गत जनजातीय, तटीय तथा पर्वतीय क्षेत्रों में खेल प्रतिभा का पता लगाया जाता है तथा उसका पोषण किया जाता है । प्रशिक्षार्थी जो कि 14 से 21 वर्ष के आयु समूह के हैं, को प्रशिक्षण केन्‍द्रों में आवासीय तथा गैर आवासीय आधार पर प्रवेश दिया जाता है । इन्‍हें खेल किट, खेल उपस्‍कर, प्रतियोगिता में प्रदर्शन के अवसर, बीमा चिकित्‍सा व्‍यय आदि प्रदान किया जाता है । जनजातीय खिलाड़ियों सहित प्रबल संभावितों का पता लगा लिया गया है तथा इन्‍हें राष्‍ट्रमंडल खेल, 2010 के लिए गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।