Home Sports एनडीटीएल ने आईडीटीएम स्वीडन के साथ संविदा पर हस्तामक्षर किए
  • एनडीटीएल ने आईडीटीएम, स्वीडन के साथ संविदा पर हस्तामक्षर किए

    बुधवार 02 सितम्‍बर, 2009

    नेशनल डोप टेस्टिंग लेबोरेटरी (एनडीटीएल) ने इंटरनेशनल डोपिंग टेस्ट एण्ड मैनेजमेंट (आईडीटीएम) स्टोक होम, स्वीडन के साथ एक संविदा पर हस्ताक्षर किए हैं जो डोपिंग नियंत्रण प्रबंधन का एक आधुनिकतम सेवा प्रदाता है। आईडीटीएम एक स्वतंत्र निकाय है जो नशीली दवा मुक्त खेल तथा निष्पक्ष प्रतियोगिता का वचन देने के लिए एक स्वतंत्र वैश्विक डोपिंग नियंत्रण सेवा सहित खेल संगठनों को अपनी सेवाएं प्रदान करता है। आईटीडीएम के साथ एक वर्ष में 300 नमूनों की जांच के लिए संविदा पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

    ढाका में आयोजित होने वाले 11वें दक्षिण एशियाई खेल-2010 के आयोजकों ने भी खेलों के दौरान 29 जनवरी से 9 फरवरी 2010 के बीच 300 नमूनों की जांच के लिए एनडीटीएल से संपर्क किया है। उन्हें प्रशुल्क के विवरण भेज दिए गए हैं। इरान एनएडीओ महा सचिव ने नमूनों की जांच के लिए एनडीटीएल के साथ एक संविदा पर हस्ताक्षर करने के लिए परीक्षण के प्रशुल्क बताने का अनुरोध भी किया है। इनके अलावा एनडीटीएल को नमूनों की जांच के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से भी अनुरोध प्राप्त होते हैं, जैसे नेपाल, कुवेत, दोहा, बंगला देश और श्रीलंका।

    इस प्रयोगशाला द्वारा वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (डब्ल्यूएडीए) प्रत्यायन प्राप्त करने के बाद विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए 242 नमूनों की अंतरराष्ट्रीय जांच की गई है। भारत में आयोजित होने के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए प्रतियोगिता के नमूनों को प्राप्त करने के अलावा इस प्रयोगशाला में प्रतियोगिता जांच के अलावा मस्कट और पाकिस्तान से भी नमूने प्राप्त किए जाते हैं।

    भारत सरकार एनडीटीएल को पूरी सहायता देने के लिए वचनबद्ध है और इस प्रकार यह इस क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के अल्पावधि, मध्यावधि तथा दीर्घ अवधि लक्ष्यों को पाने पर केन्द्रित है। अल्पावधि लक्ष्य के अनुसार इसकी नमूना जांच क्षमता को वरिष्ठ में मौजूदा 2000 नमूनों से बढ़ाकर 2009 में 3000 नमूनों तक तथा 2010 में 5000 नमूनों तक बढ़ाने का है। इसका लक्ष्य मानव वृद्धि हार्मोन, रक्त प्राचल और एरिथ्रोपॉएटिन के लिए जून 2010 से पहले दो नई जांच विधियों की स्थापना करना भी है। इसका मध्यावधि लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय नमूनों के लिए प्रतियोगी दरों पर गुणवत्ता परीक्षण सेवाएं प्रदान करना भी है।

    यह इन अल्पावधि और मध्यावधि लक्ष्यों पर पूरा ध्यान केन्द्रित करने के साथ और राष्ट्र मंडल खेल 2010 के लिए परीक्षण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय संस्थानों के सहयोग से अनुसंधान के क्षेत्रों में विविधीकरण के दीर्घ अवधि लक्ष्यों की ओर जाएगा।

    दिल्ली में एनडीटीएल, जिसे सितम्बर 2008 में डब्ल्यूएडी द्वारा प्रत्यायन दिया गया है, इस वर्ष मई से अपने नए परिसर में स्थानांतरित हो गया है। एनडीटीएल का नया भवन सभी आधुनिक सुविधाओं तथा नवीनतम आधुनिक उपकरणों से सज्जित है। यह जून में राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन मंडल (एनएबीएल) द्वारा सत्यापन लेखा परीक्षण के बाद से प्रचालनरत है।